Saturday 12 April 2014

तेरा पल पल बीता जाय, मुख से जपले महावीराय


तेरा पल पल बीता जाय, मुख से जपले महावीराय
णमो महावीराय, जपो महावीराय - भजो महावीराय, रटो महावीराय

                  वीर नाम है मंगलकारी, सुख सम्पत अरु साताकारी
सब संकट टल जाय, मुख से जपले महावीराय । 1 ।

                   पाप छोड़ कर धर्म किये जा, महावीर का नाम लिये जा
सब चिंता मिट जाय, मुख से जपले महावीराय । 2 ।

         महावीर को मन में बसालो, अशुभ कर्म सब दूर हटालो
मुक्तिपूरी मिल जाय, मुख से जपले महावीराय । 3 ।

                   जग में वीर कई कहलाये, महावीर प्रभु एक ही आये
संजीव’’ शीश झुकाय, मुख से जपले महावीराय । 4 ।